खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, इत्र वर्षा व भजनों से गूंजा वातावरण
हाथरस, मार्च 29 -- सादाबाद। नगर के बिजलीघर रोड स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में रविवार को कामदा एकादशी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से लेकर देर रात तक मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती रही और पूरा वातावरण भक्ति रस में सराबोर हो गया। मंदिर में खाटू श्याम जी का दिव्य एवं अलौकिक श्रृंगार किया गया, जिसे देखने के लिए श्रद्धालु अपलक निहारते रहे। पूरे दिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई और बाबा को फल, मेवा व चूरमा का भोग अर्पित किया गया। श्रद्धालुओं पर इत्र वर्षा की गई, जिससे माहौल और भी सुगंधित व भक्तिमय हो उठा। महिला श्रद्धालुओं ने ढोल-मंजीरे की थाप पर भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए, जिससे मंदिर परिसर गूंज उठा। कई श्रद्धालुओं ने गोवर्धन महाराज की परिक्रमा कर अपनी आस्था प्रकट की। इस दिन बड़ी संख्या में श्रद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.