बदायूं, मार्च 30 -- एकादशी के अवसर पर इच्छा पूर्ति खाटू श्याम मंदिर में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं। दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे भक्तों ने भगवान खाटू श्याम की पूजा की। मंदिर में भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना का आयोजन पूरे श्रद्धा भाव के साथ किया गया। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष राम रक्षपाल गुप्ता ने बताया कि यहां आने वाले सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। उन्होंने बताया कि एकादशी के अवसर पर विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...