खाटू श्याम मंदिर में अग्नि तपस्या पूर्ण होने पर हुआ धार्मिक अनुष्ठान
मेरठ, जून 26 -- धाम खाटू श्याम मंदिर लावड़ परिसर में दो महिला तपस्वियों की सात दिवसीय अग्नि तपस्या पूर्ण होने पर शुक्रवार को धार्मिक अनुष्ठान आयोजित हुआ। विधि-विधान से हवन-पूजन संपन्न कराकर भंडारे का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में भाग लिया। लावड निवासी तपस्वी ममता सैनी और ममता प्रजापति ने सात दिन अग्नि तपस्या की। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने बाबा खाटू श्याम के जयकारे लगाए और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के मुख्य सेवादार सोनू भगत ने बताया कि सात दिनों तक चली तपस्या के समापन पर विशेष पूजा-अर्चना कर विश्व कल्याण की प्रार्थना की गई। यह भी पढ़ें- भजन संध्या पर झूमे श्रद्धालु इस दौरान नारिता और कपिल ने जलधारा की तपस्या पूर्ण की। कार्यक्रम में बबलू, ओमप्रकाश, अमित, आकाश, सागर, श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.