शाहजहांपुर, अप्रैल 20 -- अल्हागंज। अल्हागंज नगरवासियों की आस्था का केंद्र दिव्य धाम बारह पत्थर देवस्थान पर रविवार को आयोजित श्री खाटूश्याम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं श्रीमद भागवत कथा ज्ञान उत्सव के अंतर्गत भव्य कलश यात्रा ने पूरे नगरवासियो को भक्ति और उल्लास के रंग में रंग दिया। नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। डीजे पर भक्ति धुनों पर श्रद्धालुओं के नृत्य को देखने लोग उमड़ पड़े। आयोजन समिति ने बताया कि 22 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जोकि बारह पत्थर धाम से शुरु होकर साहबगंज होते हुए पुनः बांध मार्ग होते हुए देवस्थान धाम तक पहुचेगी। यह भी पढ़ें- मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली शोभायात्रा यह भी पढ़ें- शिव-पार्वती प्राण प्रत...