बदायूं, जून 21 -- खाटू श्याम मंदिर के पुजारी को मंदिर परिसर में धमकी भरा पत्र चस्पा कर जान से मारने की धमकी दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुजारी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है और पत्र चस्पा करने वाले की तलाश शुरू कर दी गई है। उझानी नगर के बसोमा रोड स्थित खाटू श्याम मंदिर में उस समय हड़कंप मच गया, जब मंदिर के पुजारी प्रमोद कुमार को मंदिर की दीवार पर चस्पा एक धमकी भरा पत्र मिला। बताया जाता है कि शाम के समय वह नियमित पूजा-अर्चना और आरती के लिए मंदिर पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर मंदिर के बाहर दीवार पर चस्पा एक पत्र पर पड़ी। पत्र पढ़ते ही उनके होश उड़ गए। पत्र में लिखा था कि निर्मल की बात मान लो, उसी में तुम्हारी भलाई है। माल, जेवर और पैसा सब बराबर बांट दो, नहीं तो तुम्हारी मौ...