एटा, जनवरी 2 -- अलीगंज में खाटू श्याम ईंट भट्ठा पर जांच करने के लिए अधिकारियों की टीमें पहुंच गई। जांच के दौरान कमी मिलने पर जेसीबी और मिक्कर मशीन को सीज कर दिया गया है। प्रदूषण संबंधी मानकों की जांच की गई है। अलीगढ़ कमिश्नर के यहां शिकायत की गयी थी। शिकायत को लेकर खनन अधिकारी को नामित किया गया था। यहां पर टीम जांच करने के लिए पहुंच गई। रॉयल्टी व प्रदूषण के खिलाफ प्रशासन ने जांच पड़ताल की गई। खनन अधिकारी मोहम्मद एजाज की ओर से मौके पर पहुंचकर रॉयल्टी व प्रदूषण संबंधी मानकों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर जेसीबी और मिक्सर मशीन को सीज कर दिया गया। बताया गया कि खाटू श्याम भट्ठा पर बिना वैध प्रपत्रों के खनन सामग्री का उपयोग व परिवहन किया जा रहा था। इसके साथ ही प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित आवश्यक अनुमति भी मौके पर प्रस्तुत नहीं की ज...