रायबरेली, जून 12 -- लालगंज। भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार को खाटू श्याम भक्तों ने लालगंज में राहगीरों को शरबत पिलाया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान खाटू श्याम की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने राहगीरों और स्थानीय लोगों को ठंडा शरबत पिलाकर गर्मी से राहत पहुंचाई। खाटू श्याम भक्तों ने कहा कि जरूरतमंदों और राहगीरों की सेवा करना ही सच्ची भक्ति है। इस अवसर पर अनुभव गुप्ता,न बासु, दीपु गुप्ता, सुशील गुप्ता, अंशु गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्याम भक्त उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- फुटेश्वर नाथ धाम में श्रद्धालुओं को पिलाया शरबत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...