बदायूं, फरवरी 15 -- बिल्सी। नगर की पटवा कॉलोनी स्थित श्याम भवन पर शुक्रवार को एकादशी के उपलक्ष्य में खाटू श्याम बाबा के संकीर्तन का आयोजन किया गया। संकीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और बाबा श्याम के भजनों पर जमकर झूमे। श्याम प्रेमियों ने बाबा का भव्य श्रृंगार किया गया। संकीर्तन के दौरान हारे के सहारे, श्याम हमारे जैसे भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में लीन रहे। साथ ही नगर के रामलीला मंच व क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई स्थित खाटू श्याम बाबा के मंदिर पर भी संकीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें श्रध्दालुओं ने काफी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.