पूर्णिया, फरवरी 15 -- भवानीपुर, एक संवाददाता।भवानीपुर नगर पंचायत क्षेत्र में प्रभु श्रीखाटू श्याम फाल्गुन महोत्सव के अवसर पर निशान यात्रा निकाली गई। आयोजन के दौरान पूरा भवानीपुर बाजार भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। जय श्रीश्याम के गगनभेदी नारों से समूचा नगर गूंजायमान हो उठा। अहले सुबह आयोजन स्थल पर प्रभु श्रीश्याम की ज्योति प्रज्वलन एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद विशाल निशान यात्रा निकाली गई जिसमें भवानीपुर के अलावा धमदाहा, बिरौली तथा मधेपुरा जिले से आए श्रद्धालुओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। निशान यात्रा में हजारों की संख्या में नर-नारियों ने भगवा ध्वज के साथ भाग लेते हुए प्रभु श्रीश्याम के जयकारे लगाए। यात्रा नगर पंचायत के मुख्य बाजार व गली-मोहल्लों से होकर गुजरी। इस दौरान अखंड ज्योति प्रज्वलन एवं छप्पन भो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.