खाटू श्याम निशान यात्रा निकाली गई
गोरखपुर, फरवरी 17 -- गोरखपुर। श्री गोरखनाथ खाटू श्याम समिति, किराना केमटी, साहबगंज गोरखपुर के तत्वावधान में मंगलवार को कालीकाड़ी, रेतीरोड से श्री खाटू श्याम निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा के मुख्य अतिथि लालडिग्गी के महंत रविंद्र दास रहे। यह यात्रा लालडिग्गी चौक, मिर्जापुर, खूनीपुर होते हुए किराना मंडी साहबगंज पहुंचकर संपन्न हुई। इसके बाद शाम सात बजे साहबगंज मंडी में भव्य भजन व प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें भारी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। यह जानकारी संस्था के अध्यक्ष अमर अग्रहरि ने दी। इस अवसर पर गोपाल जयसवाल, उमेश अग्रहरि, मनीष जैन, केशव प्रसाद, विनय जयसवाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.