खाटू श्याम धाम के लिए दूसरी साइकिल यात्रा
हापुड़, मई 1 -- गांव खेड़ा से खाटू श्याम धाम, सीकर के लिए श्रद्धा और उत्साह के साथ दूसरी साइकिल यात्रा का शुभारंभ हुआ। इस यात्रा में मुकेश तोमर, नेत्रपाल तोमर, नागेश तोमर, अमित तोमर और अमित जोशी शामिल रहे। यात्रा के संयोजक सौरभ तोमर ने बताया कि पहली साइकिल यात्रा बाबा श्याम की कृपा से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई थी। उसी आस्था और विश्वास के चलते इस वर्ष दूसरी यात्रा का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल एक सफर नहीं, बल्कि भक्ति और श्रद्धा का प्रतीक है।गांव के लोगों ने सभी यात्रियों को फूल-मालाओं के साथ विदाई दी और उनकी सुरक्षित यात्रा की कामना की। इस दौरान माहौल भक्तिमय बना रहा और जय श्याम के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ बाबा के दरबार के लिए रवाना हुए। यह यात्रा क्षेत्र में धार्मिक एकता और आस्था का संदेश दे रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.