रुद्रपुर, फरवरी 25 -- दिनेशपुर, संवाददाता। श्याम सखी मंडल एवं जय भवानी जागरण कमेटी के तत्वावधान में खाटू श्याम दरबार से पूर्व संध्या पर भव्य निशान यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मंगलवार शाम निशान यात्रा वार्ड तीन स्थित श्याम मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद प्रारंभ हुई। श्रद्धालु हाथों में निशान और ध्वज लेकर भजन-कीर्तन करते हुए नगर के मुख्य मार्गों से गुजरे। यात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। पूरा नगर 'जय श्री श्याम' के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। यात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई श्याम दरबार स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई, जहां आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की गई। इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कावल सिंह, दीपक मक्कड़, राजेश नार...