रुद्रपुर, फरवरी 25 -- दिनेशपुर। दिनेशपुर में श्याम सखी मंडल एवं जय भवानी जागरण कमेटी के तत्वावधान में श्याम दरबार से पूर्व संध्या पर भव्य निशान यात्रा निकाली गई। धार्मिक उल्लास और श्रद्धा के माहौल में निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। निशान यात्रा वार्ड नंबर तीन स्थित श्याम मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद प्रारंभ हुई। श्रद्धालु हाथों में निशान और ध्वज लेकरभजन-कीर्तन करते हुए नगर के मुख्य मार्गों से गुजरे। यात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। पूरा नगर "जय श्री श्याम" के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। यात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई श्याम दरबार स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई, जहां आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की गई।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, नगर पंचायत अध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.