जौनपुर, मार्च 11 -- नौपेड़वा (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय बाजार में मंगलवार की रात आयोजित श्रीश्याम संकीर्तन महोत्सव में भक्तों की भारी भारी भीड़ रही। भव्य सजा खाटू श्याम दरबार में पहुँचे श्रद्धालुओं ने श्रद्धा के साथ हाजिरी लगाई। इस दौरान सुरक्षा का व्यापक इंतजाम रहा। भजन संध्या से पूर्व भक्तों ने शाम को निशान यात्रा निकाली। खाटू वाले श्रीश्याम महोत्सव क भव्य दरबार में सबसे पहले अखंड ज्योति के साथ छप्पनभोग लगाया गया। कानपुर से आईं भक्ति गायिका मांसी त्रिवेदी ने साथी हमारा कौन बनेगा तुम न सुनोगे तो फिर कौन सुनेगा एवं मेरा सांवरिया आएगा खाटूवाले राहुल सांवरा सुना भक्तों को भावविभोर कर दिया। हारे को सहारे की जरूरत बता दिल्ली से आये भक्ति गायक राहुल सांवरा ने कदम-कदम पर रक्षा करता घर-घर करें उजाला खाटू वाला की बेहतरीन प्रस्तुति पर भक्त...