औरैया, अप्रैल 10 -- अजीतमल, संवाददाता। कस्बा स्थित शीतला माता मंदिर प्रांगण में चतुर्थ श्री श्याम फाल्गुन उत्सव के अंतर्गत गुरुवार को भव्य जगराता एवं धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शाम छह बजे शुरू हुआ कार्यक्रम देर रात तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए। कार्यक्रम की शुरुआत अखंड ज्योति प्रज्ज्वलन से हुई। इसके बाद छप्पन भोग और पुष्प होली जैसे आकर्षक धार्मिक आयोजन किए गए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी और सजावट से भव्य रूप दिया गया था, जहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। जगराते में दिल्ली, आगरा और कानपुर से आए भजन गायकों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। भजन गायक शिवम पारस और गुनगुन दुबे ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं शिवा-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.