मेरठ, दिसम्बर 17 -- मेडिकल थाना क्षेत्र में बदमाशों ने कारोबारी के बंद मकान को खंगालते हुए लाखों की चोरी को अंजाम दिया। कारोबारी का परिवार खाटू श्याम गया हुआ था। पास में स्थित एक अन्य मकान से गीजर भी चोरी कर लिया। मंगलवार सुबह वापस लौटे पीड़ित ने तहरीर दी। बदमाश सीसीटीवी में दिखाई दे रहे हैं। जागृति विहार सेक्टर 3 निवासी प्रेम सिंह चौहान का प्रकाश ग्लोबल पब्लिकेशन के नाम से कारोबार है। प्रेम सिंह ने बताया कि वह बीती 13 दिसंबर को परिवार के साथ खाटू श्याम दर्शन के लिए गया था। मंगलवार को प्रेम सिंह लौटे तो घर में रखे लाखों के जेवरात और इनवर्टर-बैटरी चोरी हो चुके थे। वहीं, पड़ोस में रहने वाले ब्लैकिंट कर्मचारी नितिन के घर से बदमाश गीजर, दो अगूंठी, मंगलसूत्र और हजारों की नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज खंगाली, जिसमें रात के समय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.