चम्पावत, अप्रैल 24 -- मृदुल, टनकपुर। टनकपुर व्यापार मंडल ने खाटू श्याम धाम के लिए एसी बस चलाने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने कैंप कार्यालय के जरिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। टनकपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष वैभव अग्रवाल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा है कि पूर्व में व्यापार मंडल के आग्रह पर टनकपुर से खाटू श्याम बाबा के लिए एसी बस सेवा शुरू की गई थी। जिससे क्षेत्र के श्रद्धालुओं और व्यापारियों को काफी सुविधा मिल रही थी। लेकिन अब इस बस के स्थान पर साधारण सीएनजी बस सेवा शुरू की है। जो अक्सर खराब हो जा रही है। इससे यात्रियों को दिक्कत हो रही है। ज्ञापन देने वालों में महामंत्री संजय पांडे, उपाध्यक्ष अंकित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष गिरीश वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।--
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.