सहारनपुर, अप्रैल 1 -- नानौता। नगर की महाराणा प्रताप कॉलोनी में एक शाम खाटू श्याम के नाम कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। खाटू श्याम के भजनों से वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालु झूमने पर मजबूर हो गए। कार्यक्रम का शुभारंभ हस्तरेखा विशेषज्ञ मुकेश मित्तल द्वारा ज्योति प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न गायकों ने बाबा श्याम के मनमोहक भजन प्रस्तुत किए, जिन पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे। कीर्तन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम में पूर्व सभासद अशोक पुंडीर, अनिल राणा, प्रदीप राणा, अनिल रोड, अजय तोमर, सोनू चौहान, मोहित, अरुण चौहान, अनिल शर्मा, डॉ. दीपक, विकास राणा, उज्ज्वल राणा, सरिता, अनीता, सुमित्रा, रुक्मेश, साक्षी, निशा, नीलम, अंजलि आदि सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थ...