बदायूं, अप्रैल 6 -- दहगवां के गांव रसूलपुर कलां निवासी संजीव कुमार गुप्ता ने श्री खाटू श्याम के दर्शन करने के लिए सीकर तक अपनी पैदल यात्रा शुरू की है। रविवार को गांव से विदा होने के बाद, दहगवां पहुंचने पर श्री सिद्ध मनोकामेश्वर नाथ धाम मंदिर में उनका जोरदार स्वागत किया गया। युवा भाजपा नेता मयंक गुप्ता और उनके पिता नरेश चंद्र गुप्ता ने परिजनों संग यात्री का तिलक लगाकर, आरती उतारकर और पटका पहनाकर अभिनंदन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...