लखीमपुरखीरी, अप्रैल 13 -- रकेहटी के बुढ़वा बाबा मंदिर में श्री खाटू श्याम की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए सोमवार को भव्य कलशयात्रा निकली। इसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। बुढ़वा बाबा मंदिर से गाजे-बाजे के साथ निकली कलशयात्रा में कस्बे समेत आसपास के गांवों के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। ये सब नगर भ्रमण करते हुए सरयू नदी के मोटेबाबा स्थान पहुंचे। मुख्य यजमान लक्ष्मीचंद गुप्ता समेत सभी ने पूजा करके कलश में जल भरा। फिर मंदिर पहुंचकर मंडप प्रवेश किया। पं. राहुल दीक्षित ने पूजन आदि कराया। इसमें जगत नरायन गुप्ता, हरिओम वैश्य, संजीव शुक्ला, अनिल गुप्ता, जीतू, गोपी, पुष्पेंद्र, अनुपम, शानू आदि शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...