साहिबगंज, मार्च 13 -- मंडरो। श्री खाटू श्याम भजन संध्या को लेकर मिर्जाचौकी हॉट प्रांगण में मंच निर्माण एवं साज-सज्जा का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। आयोजन समिति की ओर से पूरे परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। रंग-बिरंगी लाइटों,भव्य मंच और विशेष ध्वनि व्यवस्था के साथ कार्यक्रम को यादगार बनाने की तैयारी जोरों पर है। कार्यक्रम के एक दिन पूर्व शनिवार की सुबह खाटू श्याम भक्तों एवं श्रद्धालुओं द्वारा भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी। निशान यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर बाबा के जयकारों से पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण में रंग देंगे। यात्रा हॉट प्रांगण से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करेगी। वहीं रविवार 15 मार्च की संध्या आयोजित भजन संध्या में देश के प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल खाटू श्याम के भजनों की प्रस्तुति दें...