बरेली, जून 17 -- फतेहगंज पूर्वी। मोहल्ला बाजार जनूबी में स्थित पुराना राधा कृष्ण खाटू श्याम मंदिर में राधा कृष्ण एवं श्री खाटू श्याम जी महाराज की भव्य प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई।   बरेली से आए ब्राह्मणों द्वारा सबसे पहले प्रतिमाओं को जागृत करने के लिए जलप्रवास अन्य प्रवास फल प्रवास की प्रक्रिया अपनाई गई। बुधवार को सुबह नगर के समस्त श्रद्धालुओं द्वारा खाटू श्याम मंदिर से खाटू श्याम महाराज को नगर के विभिन्न मंदिरों में भ्रमण कराया गया। इस दौरान नगर के श्रद्धालु के द्वारा पीले वस्त्रों से सुशोभित होकर बाबा श्याम का निशान लेकर शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभा यात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर बहगुल नदी पर पहुंची। इस अवसर पर मुख्य रूप से सुरेंद्र अग्रवाल नीरज अग्रवाल छोटू अग्रवाल पंकज अग्रवाल , राजीव अग्रवाल राजू संदीप शर्मा, विश्व मोहन अग्रव...