विकासनगर, फरवरी 27 -- सेलाकुई में चल रहे श्याम फाल्गुन महोत्सव के तहत शुक्रवार को निकाली गई श्री खाटू श्याम निशान यात्रा का अलौकिक दृश्य लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। यह यात्रा शिव मंदिर सहसपुर से प्रारंभ होकर सहसपुर बाजार, रामपुर, सेलाकुई मुख्य बाजार होते हुए खाटू श्याम धाम सेलाकुई पहुंची। एक आकर्षक रथ में श्री खाटू श्याम के स्वरूप को फूलों से सजाया गया था। मेला समिति द्वारा यात्रा में भाग लेने वाली संगत को निशान और झंडे वितरित किए गए। धाम के संस्थापक गौरव गुप्ता ने बताया कि हर साल इस निशान यात्रा में सैकड़ों श्री श्याम भक्त शामिल होते हैं। यात्रा में शामिल संगत के लिए लंगर, पानी, फल और बुजुर्गों के लिए वैन ट्रांसपोर्ट की सुविधा भी प्रदान की गई थी। श्रद्धालुओं द्वारा निशान यात्रा पर फूलों की वर्षा की गई और सभी भक्तों ने फूलों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.