अमरोहा, दिसम्बर 31 -- मंडी धनौरा। नगर के विजय नगर में बुधवार को श्रीखाटू श्याम मित्र मंडल के संयोजन में खाटू श्याम का भव्य श्रृंगारकर लखदाता की निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा शिव साईं दुर्गा मंदिर टीचर्स कालोनी से शुरू हुई। गायक दीपक शर्मा ने भजन गायन कर वातावरण भक्तिमयी बना दिया। यात्रा का श्रद्धालुओं ने विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यात्रा महादेव चुंगी, अहिंसा स्तंभ, कंचन बाजार, हरदेव बाजार, गढ़ी मंदिर, अग्रसेन बाजार, नुक्कड़ शिव मंदिर आदि स्थानों से होते हुए वापस शिव साईं दुर्गा मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा के बाद श्याम बाबा को भोग अर्पण कर श्रद्धालुओं को मोरछड़ी से झाड़ा लगाया गया। इस दौरान रजनी शर्मा, नरेंद्र अग्रवाल, काजल अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, अर्पित कौशिक, मीनू शर्मा, कर्ष वर्मा, देव शर्मा, सुमित शर्मा, मनोज, विशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.