बलरामपुर, फरवरी 27 -- पचपेड़वा, संवाददाता। फाल्गुन महोत्सव के अवसर पर खाटू श्याम की भव्य निशान यात्रा इस वर्ष भी पचपेड़वा नगर में श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। खाटू वाले श्याम के जयकारों से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा। महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की और भक्ति भाव से नगर भ्रमण किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत नगर पंचायत पचपेड़वा स्थित राम जानकी मंदिर से श्री श्याम निशान यात्रा का शुभारंभ हुआ। गत 16 वर्षों से लगातार निकल रही इस यात्रा में सबसे पहले भक्तों ने मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन किया। इसके बाद हाथों में निशान (ध्वज) लेकर श्रद्धालु कतारबद्ध होकर श्याम का गुणगान करते हुए आगे बढ़े। सैकड़ों की संख्या में शामिल भक्तों ने लगभग 17 किलोमीटर की पदयात्रा कर पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के कृष्णानगर स्थित श्याम मंदिर की ओर...