कौशाम्बी, मार्च 29 -- तहसील चायल क्षेत्र के मनौरी बाजार स्थित ब्रम्हदेव मंदिर के पीछे 30 मार्च दिन सोमवार को प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी श्री खाटू श्याम बाबा का पांचवा संकीर्तन-भजन व अमृत तुल्य विशाल भंडारे का होगा आयोजन होगा। कार्यक्रम की शुरुआत सोमवार की सुबह आठ बजे ब्रम्हदेव मंदिर नई बस्ती से श्याम ध्वजा निशान यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा पूरे नगर भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल पर लौटकर समाप्त होगी। शाम को सात बजे बाबा का अखंड ज्योति व भव्य सिंगार, पूजन, आरती, इत्र वर्षा, भजन कीर्तन, छप्पन भोग, फूलों की होली के साथ-साथ विशाल भण्डारे का होगा आयोजन। खाटू श्याम का कार्यक्रम महोत्सव श्री श्याम मित्र मंडल के सदस्यों व बाजार व्यापारियों के सहयोग से कराया जा रहा है। श्याम संकीर्तन महोत्सव कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध भजन गायिका सूरतगढ़ से श्...