अलीगढ़, मार्च 16 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। पीत वस्त्र, हाथों में ध्वजा और श्री खाटू नरेश के जयकारे। कुछ ऐसा नजारा था रविवार को रामघाट रोड का। श्री खाटू श्याम जी सेवा समिति ने भव्य निशान यात्रा का आयोजन किया। जयकारों के साथ शुरु हुई यात्रा में बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रतिभाग किया। बाबा के निशान के साथ भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। चारों तरफ जय श्री श्याम के जयकारे गुंजायमान हो रहे थे। भक्तों ने आठ किलोमीटर की यात्रा कर बाबा को निशान अर्पित किए। यात्रा का शुभारंभ मीनाक्षी पुल इमली वाली गली से अध्यक्ष विशाल गर्ग, महामंत्री विनीत वार्ष्णेय ने नारियल फोड़ कर किया। बाबा की प्रथम आरती हुई। इसके बाद बाबा श्याम भव्य रथ पर विराजमान होकर श्रद्धालुओं को दर्शन देते हुए यात्रा के साथ आगे बढ़े। देशी-विदेशी फूलों के अद्भुत और मनोहारी शृंगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.