सहरसा, मार्च 30 -- सहरसा, नगर संवाददाता । भगवान श्री खाटू नरेश के जयकारे के साथ रविवार को शहर में दो दिवसीय श्री खाटू श्याम महोत्सव की शुरुआत हुई। पहले दिन रविवार को सुबह करीब आठ बजे से श्री श्याम प्रभु खाटु वाले का 18 वां अजब रंगीला गजब रंगीला श्री खाटु श्याम महोत्सव को लेकर भव्य निशान एवं शोभा यात्रा निकाली गयी। करीब दो घंटे तक शहर के विभिन्न मार्ग से होकर निकली निशान यात्रा में बड़ी संख्या में श्याम भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। हारे का सहारा खाटु श्याम हमारा जयकारे के साथ शहर के महावीर चौक श्री निवास भीमसेरिया स्मृति भवन से भव्य निशान यात्रा निकाली गयी। जो शहर के विभिन्न स्थानों से होकर मुख्य उत्सव स्थल बड़ी दुर्गा मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई।श्रध्दालुओं ने बड़ी दुर्गा मंदिर स्थित श्री श्याम मंदिर में निशान अर्पित किया गया। भव्य निशान शोभाया...