नई दिल्ली, मार्च 1 -- 3 मार्च 2026 को साल का पहला चंद्र ग्रहण पड़ रहा है। यह ग्रहण होली से ठीक एक दिन पहले है। इस खास संयोग के कारण राजस्थान के प्रसिद्ध खाटू श्यामजी धाम से लेकर राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई बड़े मंदिरों में दर्शन पूरी तरह बंद रहेंगे। ग्रहण के समय मंदिरों के पट बंद करने की परंपरा प्राचीन है। आइए जानते हैं इस ग्रहण की खास बातें और मंदिर बंद होने के मुख्य कारण।साल का पहला चंद्र ग्रहण और उसका समय 3 मार्च 2026 को पड़ने वाला यह चंद्र ग्रहण भारत में शाम को सिर्फ 14 से 20 मिनट तक दिखाई देगा। ग्रहण दोपहर 3:20 बजे शुरू होगा, लेकिन उस समय चंद्रमा भारत में उदय नहीं होगा। चंद्रमा शाम करीब 6:26 से 6:32 बजे के बीच उदय होगा और तब से ग्रहण दिखाई देगा। ग्रहण शाम 6:46 से 6:47 बजे तक समाप्त हो जाएगा। इस कारण इसे 'ग्रस्तोदित चंद्रग्रहण' कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.