कन्नौज, मार्च 12 -- छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र के लोगों को खाटूश्याम की यात्रा पर जाने के लिए अब काफी आसानी हो गई है। छिबरामऊ बस स्टेशन से खाटूश्याम के लिए लिंक बस सेवा शुरू की गई है। यहां से यह बस जयपुर तक जाएगी। वहां से खाटूजी के लिए दूसरी बस तैयार मिलेगी। भाजपा विधायक ने इस बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। श्रीखाटू श्याम सेवा समिति अध्यक्ष विवेक गुप्ता और उनकी टीम पिछले लंबे समय से परिवहन विभाग की बस को खाटूश्याम तक चलाने की मांग कर रहे थे। पूर्व मंत्री भाजपा विधायक अर्चना पांडेय ने भी यहां के श्याम भक्तों की समस्या को देखते हुए परिवहन विभाग को पत्र भेजा था। विधायक की पहल पर परिवहन विभाग ने जयपुर तक बस सेवा का संचालन शुक्रवार से शुरू कर दिया है। यह बस प्रतिदिन शाम को छह बजे गुरसहायगंज जाएगी। वहां से वापस आने के बाद सीधी जयपुर जाएगी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.