नई दिल्ली, नवम्बर 17 -- राजस्थान के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटूश्यामजी में बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने खास इंतजाम किए हैं। देशभर से खाटूश्याम बाबा के दर्शन करने आने वाले भक्तों की राह आसान बनाने के लिए उत्तर-पश्चिम रेलवे दो स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। ये ट्रेनें दिल्ली सराय रोहिल्ला और हरियाणा के रेवाड़ी से रींगस जंक्शन तक संचालित होंगी। रेलवे की इस व्यवस्था से दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के श्रद्धालु सीधे रींगस तक पहुंच सकेंगे। यहां से खाटूश्यामजी के मंदिर तक सड़क मार्ग से जा सकेंगे। उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के मुताबिक, खाटूश्याम बाबा के जन्मोत्सव और एकादशी के अवसर पर यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। दोनों ट्रेनो...