नई दिल्ली, मई 7 -- राजस्थान की राजनीति इन दिनों राजधानी के बंद कमरों से निकलकर गांव की चौपालों तक पहुंचती नजर आ रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सत्ता और जनता के बीच की दूरी कम करने के लिए अब नया फॉर्मूला अपनाया है "गांव में रात, चौपाल में बात।" प्रतापगढ़ के बंबोरी गांव में खाट पर बैठकर चर्चा करने और आदिवासी कलाकारों संग गैर नृत्य करने के बाद अब मुख्यमंत्री गुरुवार शाम सीकर जिले के खंडेला क्षेत्र के जाजोद गांव पहुंच रहे हैं, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे और ग्रामीणों से सीधा संवाद करेंगे।जाजोद बना 'मिनी सचिवालय' मुख्यमंत्री के दौरे की सूचना मिलते ही पूरा प्रशासनिक अमला जाजोद गांव में सक्रिय हो गया। सीकर कलेक्टर आशीष मोदी, एसपी प्रवीण नायक समेत तमाम विभागों के अधिकारी गांव में डेरा डाले हुए हैं। गांव की सड़कों की मरम्मत से लेकर बिजली, प...