बिहारशरीफ, फरवरी 17 -- सिलाव बाजार में 14 फरवरी को हुई घटना मंगलवार को इलाज के दौरान पावापुरी में गयी जान परिजनों का आरोप-पानी नहीं लाने पर दुकानदार ने की मारपीट फोटो : नालंदा हत्या-सिलाव थाना के पास मंगलवार को न्याय की आस में बैठे पीड़ित परिजन। नालंदा, निज संवाददाता। सिलाव बाइपास स्थित एक खाजा दुकान में खाजा कारीगर को बेरहमी से पीटा गया। उसे इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। मृतक की पहचान परवलपुर थाना क्षेत्र के बदौनी गांव निवासी 40 वर्षीय बिंदु प्रसाद के रूप में की गयी है। परिजनों का आरोप है कि पानी नहीं लाने पर दुकानदार के पुत्र व उसके समर्थकों ने मारपीट की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगायी है। घटना 14 फरवरी की...