बिहारशरीफ, फरवरी 18 -- फॉलोअप : खाजा कारीगर की मौत मामले में दुकानदार समेत 4 आरोपित पत्नी ने हत्या का लगाया आरोप, पुलिस कर रही जांच नालंदा, निज संवाददाता। सिलाव के हीरा खाजा भंडार के कारीगर बिंदु प्रसाद की मौत के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। मृतक की पत्नी पूजा देवी ने सिलाव थाने में दुकान संचालक और उनके तीन पुत्रों के खिलाफ हत्या की नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। 14 फरवरी को दुकान में काम करने के दौरान पानी देने को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर दुकान संचालक हीरालाल और उनके तीन पुत्रों ने मिलकर बिंदु प्रसाद की बेरहमी से पिटाई कर दी थी। गंभीर स्थिति में उन्हें इलाज के लिए पावापुरी विम्स में भर्ती कराया गया था। यहां मंगलवार को इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.