खाचकीमई में हुआ नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन
कौशाम्बी, अप्रैल 28 -- कड़ा ब्लॉक के ग्राम पंचायत खाचकीमई स्थित पंचायत भवन में मंगलवार को सदगुरू नेत्र चिकित्सालय जानकी कुंड चित्रकूट द्वारा नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में गांव के असहाय व गरीब लोगों की आंखों की जांच कर उन्हें उपचार व जरूरी सलाह दी गई। शिविर के दौरान कुल चिकित्सकों ने कुल 42 लोगों के आंखों की जांच की। इनमें से मौके पर ही 10 लोगों को निशुल्क चश्मा वितरित किया गया। परीक्षण के दौरान 20 मरीजों को मुफ्त दवाएं दी गईं। निरीक्षण में 12 लोगों में मोतियाबिंद के लक्षण पाए जाने पर इलाज के लिए परामर्श दिया गया। नेत्र परीक्षण के दौरान डॉक्टरों की टीम ने ग्रामीणों को संतुलित आहार लेने, हरी सब्जियां व हल्का भोजन करने पर जोर दिया। चिकित्सकों ने बताया कि आंखें शरीर की सबसे अमूल्य धरोहर हैं, इसलिए उनकी देखभाल बेहद जरूरी है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.