पीलीभीत, मार्च 20 -- पीलीभीत। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के एमबीबीएस विद्यार्थियों के दल ने ग्राम खाग स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का शैक्षिक भ्रमण कर ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को जाना। सामुदायिक चिकित्सा विभाग के समन्वय में हुए इस भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली की कार्यप्रणाली, टीकाकरण, प्राथमिक उपचार और रोगों की जांच व प्रबंधन की जानकारी दी गई। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी शोभिता ने संवादात्मक सत्र में ट्रायेज प्रक्रिया और सीएचओ की जिम्मेदारियों को बताया। विभागाध्यक्ष डॉ. अरुण सिंह ने कहा कि ऐसे भ्रमण से छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान मिलता है। प्रधानाचार्या डॉ. संगीता अनेजा ने इसे जनस्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...