हापुड़, जनवरी 25 -- क्षेत्र के गांव खागोई में बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा एक गंभीर घटना को अंजाम दिया गया। खागोई-गंदूनगला मार्ग पर प्रह्लाद सिंह के खेत के सामने खदाने के पास खड़े एक बहुत पुराने शीशम के पेड़ को रात के अंधेरे में काटकर चोरी कर लिया गया। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में रोष फैल गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीण ललित चौधरी, विजय कुमार, तेजपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, अमित चौधरी, विक्रांत चौधरी, दिनेश पाल आदि ने बताया कि यह पेड़ सार्वजनिक मार्ग के किनारे स्थित था और वर्षों से गांव की पहचान के साथ-साथ पर्यावरण के लिए भी महत्वपूर्ण था। ग्रामीणों ने बताया कि घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दे दी गई है, तथा थाने में सामूहिक तहरीर भी दी जा रही है। साथ ही वन विभाग को भी पूरे मामले से अवगत कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.