फतेहपुर, फरवरी 17 -- खागा। बिजली आपूर्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले उपकरणों की मरम्मत व अनुरक्षण कार्य के चलते आज नगर क्षेत्र व खखरेरू की विद्युत आपूर्ति पांच घंटे बाधित रहेगी। विभाग गर्मी की शुरूआत से पहले ही अपने सभी चेक बॉक्स टिक करना चाहता है। विभागीय अवर अभियंता डीडी सोलंकी ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर क्षेत्र व खखरेरू की 33 केवी मेन लाइन की मरम्मत एवं अनुरक्षण का कार्य किया जाएगा। जिस कारण पूर्वाह्न 11 बजे से शाम 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति इस अवधि में बाधित रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि आपूर्ति बंद होने से पहले ही बिजली आपूर्ति से जुड़े अपने सभी घरेलू कार्यों को निपटा लिया जाए ताकि सप्लाई बंद होने के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। बिजली विभाग गर्मी की पूरी तरह आमद होने से पहले ही आपूर्ति से सम्बन्धित सभी उपकरण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.