खागा रेलवे स्टेशन से वृद्ध मौलवी के साथ गई थी छात्रा
फतेहपुर, अगस्त 2 -- विजयीपुर। जेन अल्फा प्रदर्शन के बीच लापता हुई छात्रा को पुलिस ने शनिवार रात कानपुर से बरामद कर लिया था। छात्रा कानपुर में एक वृद्ध मौलवी के घर से बरामद हुई थी। पूछताछ में सामने आया है कि छात्रा खागा रेलवे स्टेशन से मौलवी के साथ चली गई थी। मौलवी ने बताया कि छात्रा ट्रेन से कटने जा रही थी। उसने देखकर छात्रा को बचाया और फिर अपने साथ लेकर कानपुर चला गया। छात्रा ने भी फिलहाल मौलवी की बातों को सही बताते हुए कहा है कि मां से परेशान होकर वह गई थी। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है, पूछताछ जारी है। किशनपुर कस्बे स्थित सर्वोदय इंटर कालेज में 28 जुलाई को छात्रों ने अव्यवस्थाओं को लेकर कालेज गेट पर इकट्ठा होकर प्रदर्शन किया था। मामला पूरे देश में चर्चा में आया था। जंतर मंतर हुए जेन-जी आंदोलन की तरह इसे जेन अल्फा आंदोलन नाम दिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.