फतेहपुर, अप्रैल 27 -- फतेहपुर, संवाददाता। एसपी ने रविवार देर रात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया। खागा कोतवाल सहित तीन थाना प्रभारी लाइन हाजिर कर दिए गए। क्राइम ब्रांच में सेवाएं दे रहे दो निरीक्षकों को तैनाती दी गई है।जारी हुई सूची के मुताबिक खागा कोतवाल रमेश कुमार पटेल को लाइन हाजिर किया गया है। यहां हथगाम थाने में तैनात संजय पांडेय को तैनाती दी गई है। क्राइम ब्रांच में तैनात अरुण कुमार चतुर्वेदी को हथगाम थाना प्रभारी बनाया गया है। सदर कोतवाली में क्राइम इंस्पेक्टर के पद पर तैनात दिनेश कुमार शुक्ला को औग थाना प्रभारी बनाया गया है। जबकि यहां तैनात रमाशंकर सरोज को असोथर थाना प्रभारी बनाया गया है। असोथर से धीरेंद्र ठाकुर को लाइन हाजिर किया गया है। वहीं किशनपुर थाने में क्राइम ब्रांच से बच्चे लाल प्रसाद को तैनात किया गया है। यहां तैनात सत्...