खागा, गाजीपुर,धाता में बनेगा बाईपास,नौ स्थानों में बनेंगे पुल
फतेहपुर, मई 15 -- फतेहपुर। जाम की समस्या की समस्या से जूझ रहे खागा, गाजीपुर और धाता कस्बों के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। घनी आबादी के बाहर से वाहनों को पास कराने के लिए बाईपास का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही बिंदकी बाईपास का अधूरा काम भी पूरा कराया जाएगा। गंगा और यमुना पर नौ पुलों का भी निर्माण कराने और 29 मार्गों का चौड़ीकरण भी कराया जाएगा। शुक्रवार को सांसद नरेश उत्तम पटेल की अध्यक्षता में वार्षिक कार्य योजना से सम्बंधित बैठक माननीयों ने छोटे बड़े करीब छह सौ प्रस्ताव विभाग सौंपे हैं। माननीयों द्वारा सौंपे गए प्रस्तावों पर मुहर लगने पर दोआबा को बड़ी राहत मिलेगी। जनप्रतिनिधियों द्वारा धाने चिल्लीमल, हथगाम सहित यमुना नदी पर खूंटा सहित नौ दीर्घ सेतु के निर्माण को भी प्रस्ताव दिए गए। वहीं खजुहा-अमौली मार्ग, फतेहपुर-डलमऊ मार्ग, खागा शहरी भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.