शिमला, फरवरी 26 -- शिमला के रोहड़ू में दिल्ली पुलिस और हिमाचल प्रदेश पुलिस के बीच बुधवार को चला दिनभर का हाई-वोल्टेज ड्रामा आखिरकार गुरुवार सुबह समाप्त हो गया। दिल्ली पुलिस की टीम तीनों आरोपियों को लेकर सुबह करीब 5:55 बजे शोघी बैरियर से दिल्ली के लिए रवाना हो गई। इससे पहले स्थानीय अदालत ने तीनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली पुलिस को सौंप दिया था। यह पूरा घटनाक्रम बुधवार को तब नाटकीय मोड़ ले गया जब हिमाचल पुलिस ने दिल्ली पुलिस की टीम को बीच रास्ते में ही रोककर हिरासत में ले लिया, जिसके बाद कई चौकियों पर दोनों राज्यों की पुलिस टीमों के बीच तीखी बहस हुई। लंबी कानूनी कार्यवाही और आपसी खींचतान के बाद, शिमला पुलिस ने गुरुवार सुबह दिल्ली पुलिस के वाहनों को जाने की अनुमति दी। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, टीम अपने साथ जब्त किया ग...