कटिहार, जून 22 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि जिले में स्मैक तस्करों के खिलाफ पुलिस लगातार मुहिम चला रही है। हाल के दिनों में पुलिस ने सूखे नशे की खेप के साथ छोटे व बड़े तस्करों को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस अधीक्षक ने शराब और मादक पदार्थों की तस्करी रोकने और गिरफ्तारी को लेकर लापरवाही बरतने वाले थानाध्यक्ष और पुलिस पदाधिकारी पर नकेल भी कसनी शुरू की l इस कारण जहां बरामदगी और गिरफ्तारी में तेजी आयी है l वहीं तस्करी के मामलों में भी कमी आयी है l अब स्मैक तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए नया ट्रेंड अख्तियार किया है l पिछले एक माह में जिले में इस तरह के दो मामले सामने आए हैं l चार दिन पूर्व फलका थाना क्षेत्र में अररिया के एक पूर्व मंत्री के बेटे को स्मेक की खेप के साथ गिरफ्तार किया गया l मई माह में कोढ़ा थाना पुलिस ने पूर्णिया के एक त्रिस्तरीय पंचाय...