हापुड़, अप्रैल 6 -- वो तो अपनों के ठुकराएं हैं, जिनको प्यार और खाना तथा रहने की चाह वृद्धाश्रम तक ले आई थी। उनको जब खाकी के अंदर वाले इंसान ने प्यार से बाहर बुलाया और कहां कि आपके लिए यूपी पुलिस हर वक्त तैयार हैं। आप अगर अकेले जा रहे हैं और आपको सवारी चाहिए तो भी 112 पर कॉल होते ही पुलिस आपका सहारा बन जाएगी। दिल को छूने वाली यूपी पुलिस की बाते सुनकर वृद्ध के मुंह से आर्शीवाद निकला कि तुम डीएम बनो, अगर पढ़ लिख कर डीएम हो तो उनसे बड़ी बनो।ये कोई किस्सा अथवा कहानी नहीं बल्कि सोमवार को स्वर्गाश्रम रोड स्थित एक वृद्धाश्रम में जब उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम पहुंची तो वहां पर वृद्धों के मुंह से निकले आर्शीवाद सुनकर महिला इंस्पेक्टर को भी महसूस हुआ कि आज उसको नौकरी का सही फल मिला है। मिश्न शक्ति अभियान में जुटी महिला थाना प्रभारी अरुणा राय सोमवार क...