मैनपुरी, अप्रैल 26 -- नौ महीने चली ट्रेनिंग के बाद रविवार को रिक्रूट आरक्षियों की खुशियों का दिन आ गया। पुलिस लाइन के मैदान पर आरक्षियों की दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 390 नए सिपाही पुलिस विभाग को मिल गए। इसमें से 54 सिपाही आगरा से प्रशिक्षण लेने आए थे। उन्हें आगरा रवाना कर दिया गया। दीक्षांत परेड की सलामी उपमहानिरीक्षक आगरा रोहन पी कनय ने एसपी गणेश प्रसाद साहा के साथ ली। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 8 बजे परेड कमांडर द्वारा परेड को परेड स्थल पर लाने के साथ किया गया। एसपी ने मुख्य अतिथि उप महानिरीक्षक आगरा का स्वागत किया। यह भी पढ़ें- कुशीनगर के पासिंग आउट दीक्षांत परेड में 395 रिक्रूट आरक्षियों ने ली शपथ उप महानिदेशक ने परेड की सुसज्जित टोलियों का निरीक्षण किया और उनके द्वारा दी गई सलामी स्वीकार की। इस दौरान सीएम योगी आदि...