खाकी मठिया बाजार के समीप कुएं से अज्ञात युवक का शव बरामद
छपरा, जून 7 -- खाकी मठिया बाजार के समीप कुएं से अज्ञात युवक का शव बरामद बनियापुर, एक प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के खाकी मठिया बाजार के पीछे स्थित एक खेत के कुएं से पुलिस ने एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया है। शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मृत युवक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। कुएं में लंबे समय तक पानी में रहने के कारण शव पूरी तरह फूल गया है, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। पुलिस के अनुसार शव दो से तीन दिन पुराना प्रतीत होता है। सूचना मिलने पर बनियापुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है। साथ ही मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.