बरेली, मार्च 5 -- बरेली। अपनी ड्यूटी के कारण होली के मुख्य त्योहार पर सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहने वाली पुलिस ने इसके अगले दिन गुरुवार को जमकर होली मनाई। सुबह से ही पुलिस लाइन्स और आला अधिकारियों के आवासों पर जश्न का माहौल शुरू हो गया। क्या अधिकारी और क्या सिपाही, सभी ने आपसी भेदभाव मिटाकर एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया और त्योहार की खुशियां साझा कीं। होली के इस विशेष अवसर पर पुलिसकर्मियों की टोलियां एकजुट होकर एडीजी रमित शर्मा, डीआईजी अजय साहनी, डीएम अविनाश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्य के आवासों पर पहुंची। अधिकारियों ने भी अपने मातहतों का गर्मजोशी से स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों के साथ कदम से कदम मिलाकर डांस किया, जिससे माहौल पूरी तरह से उत्सवमय हो गया। पुलिस लाइन में दिखा अलग ही उल्लास जश्न क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.