खाकी पर अभद्रता के लगाए आरोप, एसपी से शिकायत
महोबा, जून 16 -- महोबा, संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने खाकी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पुलिस पर अभद्रता करने और वाहन चेकिंग के नाम पर पदाधिकारियों के चालान काटने और पदाधिकारियों के फोन रिसीव न करने के आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों ने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस का रवैया ठीक नहीं है। नवोदय विद्यालय में छात्रों के विवाद की जानकारी पर कार्यकर्ता विद्यालय पहुंचे तो पुलिस कर्मचारियों के द्वारा अभद्रता की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि किसी की मामले में जानकारी करने पर कोतवाली पुलिस का कोई जबाव नहीं मिलता है। वाहन चेकिंग अभियान के नाम पर पुलिस के द्वारा पदाधिकारियों को परेशान किया जाता है। पदाधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.