खाकी के हत्थे चढ़ा एटीएम कार्ड बदलने वाला 'कल्लू डॉन'
फतेहपुर, जुलाई 24 -- खागा। कोतवाली पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर भोले-भाले खाताधारकों से ठगी और चोरी करने वाले एक शातिर अन्तर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश कर गिरोह के सरगना कल्लू डॉन को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शातिर के कब्जे से ठगी के 32 सौ रुपए नगद, वारदात में इस्तेमाल स्विफ्ट कार, 5 एटीएम कार्ड और एक माइक्रो सिम बरामद हुई है। पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी राजेन्द्र सिंह उर्फ कल्लू डॉन (40) निवासी पुरे खुसई मोहनगंज, जिला प्रतापगढ़ ने बताया कि उसका आठ सदस्यों का एक संगठित गिरोह है।
गिरोह की ठगी की विधि यह गिरोह स्विफ्ट कार से विभिन्न जिलों के एटीएम की रेकी करता था। एटीएम में जब कोई ग्राहक पैसे निकालने आता तो गिरोह के सदस्य मदद करने के बहाने चुपके से उसका पिन देख लेते और बातों में उलझाकर उसका असली एटीएम कार्ड उसी तरह के दूसरे फर्जी कार्ड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.