मेरठ, अप्रैल 8 -- खाकी के निशाने पर अब कुख्यात और दुर्दांत अपराधियों के फाइनेंसर हैं। जेल के अंदर और बाहर दोनों जगहों पर इन अपराधियों को इनके मददगार रकम मुहैया करा रहे हैं, जिसके चलते आराम से फरारी और जेल में सजा काटते हैं। जमानत कराने में भी इन फाइनेंसर की भूमिका रहती है। ऐसे में पुलिस फाइनेंसर और जमानतियों को रडार पर ले रही है, ताकि पूरा कोकस तोड़ा जा सके। ये भी पता किया जा रहा है कि इन आरोपियों के पास अपराधियों की बेनामी संपत्ति तो नहीं है, जिसके कारण मदद दी जा रही है। यूपी के दो बड़े अपराध माफिया योगेश भदौड़ा और उधम सिंह की हाल ही में जेल से जमानत पर रिहाई हुई। इससे पहले सुशील मूंछ और बेटा टोनी पूर्व में जेल से जमानत पर बाहर आए थे। कुख्यात सलमान भी जेल से जमानत पर बाहर आया था, लेकिन बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। अपराध माफिया श...